Indian Council of Forestry Research and Education
भावाअशिप - उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान
ICFRE - Tropical Forest Research Institute, Jabalpur

वन संवर्धन एवं वन प्रबंधन

अंतिम नवीनीकृत तिथि : 06 August 2025

इस प्रभाग में तीन महत्वपूर्ण अनुसंधान घटक अर्थात् वनसंवर्धन, कृषिवानिकी एवं अकाष्ठ वनोत्पाद सम्मिलित है ।

  • वन संवर्धन और वन प्रबंधन प्रभाग- इसके अन्तर्गत विभिन्न वानिकी प्रजातियों की बीज प्रौद्योगिकी, नर्सरी और रोपण तकनीक, पारिस्थतिकी तंत्र, वन प्रजाति के उत्थान, मूल्यांकन एवं विकास पर मुख्य रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है ।

  • कृषिवानिकी –इसके अन्तर्गत विभिन्न वृक्ष-फसल उत्पादन पद्धति, उनके स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर विभिन्न कृषि- जलवायु  क्षेत्रों में कृषिवानिकी पद्धति में अनुसंधान कार्य करने से जुडा हुआ है ।  स्थान विशेष हेतु अनुसंधान के आधार पर अब तक विभिन्न कृषिवानिकी पद्धति जैसे – वन उद्यानिकी- कृषि पद्धति, वनौषधि  कृषिवानिकी पद्धति, वन-चरागाह पद्धति, लाख आधारित कृषि पद्धति का विकास किया गया है ।

  • अकाष्ठ वनोत्पाद- इसके अन्तर्गत अकाष्ठ वनोत्पाद के विभिन्न पहलुओं अर्थात् संरक्षण, दोहन, सस्य पद्धति , औषधीय रोपणों, जैव सक्रीय पादप रसायन, गोंद लासा (म्यूसीलेज), रंग फाइबर, वन प्रजातियों के उत्पत्ति एवं वृक्ष निर्मित तेल बीजों सहित अकाष्ठ वनोत्पाद का मूल्यवर्धन करने की दिशा में अनुसंधान करना है ।

अधिदेश

प्रभाग के अनुसंधान की प्राथमिकता कृषि वानिकी पद्धति विकसित करना है जो आस पास रहने वाले किसानो द्वारा सामाजिक आर्थिक रूप से स्वीकार्य है एवं वन वर्धन और वन प्रबंधन एवं अकाष्ठीय वनोत्पाद के सतत संग्रहण, दोहन एवं मूल्य संवर्धन पर अनुप्रयुक्त अनुसंधान को आगे बढ़ाना है ।

गतिविधियां

अनुसंधान

पिछले दो दशकों से प्रभाग इमारती लकड़ी साथ ही साथ गैर इमारती लकड़ी प्रजातियों के संरक्षण एवं प्रबंधन तथा कृषिवानिकी प्रारूप पर अनुसंधान करने से जुड़ा हुआ था,जिसका विस्तृत विवरण नीचे उल्लेखित किये अनुसार  है

  • मध्यभारत के लिए आर्थिक रूप से बहुमूल्य इमारती वृक्ष प्रजातियों जैसे लकड़ी खमेर बीजासाल, बांस, सागौन, (मेलिया डूबिया) एवं उद्यानिकी (अमरुद) पर आधारित कृषिवानिकी पद्धति विकसित करना । 
  • लाख की खेती एवं प्रसंस्करण द्वारा जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाना ।
  • मध्यप्रदेश में खमेर (मेलाइना) आधारित कृषिवानिकी पद्धति विकसित करना । 
  • भारत की दुर्लभ वृक्ष प्रजातियों के बीज अंकुरण की विद्यमान  पारिस्थितिकी पर अध्ययन करना ।   
  • मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की प्राथमिकता वाली प्रजातियों के बीज और नर्सरी प्रौद्योगिकी और वृक्षारोपण तकनीक पर क्षमता निर्माण 
  • मध्यप्रदेश में अकाष्ठ वनोत्पाद के संग्रह, प्राथमिक प्रसंस्करण और कटाई के बाद के प्रबंधन पर प्रशिक्षण ।
  • कृषिवानिकी पद्धति के प्रभाव का आकलन ।
  • हल्दीना कोर्डीफोलिया का चयन और मूल्यांकन ।
  • साल और बांस के प्राकृतिक जंगलों पर वन संवर्धन का प्रभाव ।
  • मध्यप्रदेश में दुर्लभ प्रजाति स्टेरोस्पर्मम सुवेलेंसिस का संरक्षण ।
  • महत्वपूर्ण औषधीय पौधे की कृषि तकनीक ।

प्रशिक्षण

  • कृषिवानिकी पर आई एफ एस अधिकारियो के लिए प्रशिक्षण
  • कृषिवानिकी पद्धति पर स्नातक छात्रों (वानिकी) के लिए एक सप्ताह का प्रशिक्षण
  • कृषिवानिकी पर कृषक, जनजातीय समुदायों के लिए प्रशिक्षण
  • महत्वपूर्ण उष्णकटिबंधीय प्रजातियों के बीजों की परिपक्वता और जीवन क्षमता प्रभावी संग्रह और बीज भंडारण पर प्रशिक्षण
  • विश्लेषणात्मक उपकरणों पर स्नातकोत्तर और स्नातक छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान
  • इंस्ट्रूमेंटेशन एक सप्ताह केलिए स्नातकोत्तर और स्नातक छात्रों को प्रशिक्षण
  • लघु वनोपज की सतत कटाई, प्रसंसकरण और मूल्य संवर्धन का प्रशिक्षण 
  • एच पि टी एल सी उपकरण द्वारा एल्केलॉयड निर्धारण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण
  • छह महीने (फीस- रु. 20, 000) और तीन महीने (फीस- रु. 15, 000) स्नातकोत्तर और स्नातक शोध प्रबंधन कार्य

परामर्शदात्री सेवाएं

  • वृक्षारोपण प्रबंधन (बांस, खमेर, सागौन, एवं औषधीय पौध)

जारी परियोजनाये  (आई.सी.एफ.आर.ई वित्त पोषित/बाह्य वित्त) 

क्र.       

 परियोजना का नाम   मुख्य पर्यवेक्षक /पद   परियोजना अवधि  

निधिदाता

1

मध्य प्रदेश में मैलाइना आधारित कृषिवानिकी पद्धति का विकास

डॉ. ननिता बेरी, वैज्ञानिक- ई

4 वर्ष  (2017 से 2021)

आई.सी.एफ.आर.ई.

2

सुबबूल (लुसेना ल्यूकोसेफला लैम डी विट) हाईब्रिड आधारित कृषिवानिकी पद्धति का प्रचलन डॉ. ननिता बेरी, वैज्ञानिक- ई

3 वर्ष (2018 से 2021)

मध्य प्रदेश राज्य वन विभाग भोपाल (म.प्र.)

3

छत्तीसगढ़ राज्य की प्राथमिकता वाली प्रजातियों के लिए बीज और नर्सरी प्रौद्योगिकी, तकनीक, और वृक्षारोपण तकनीकों पर क्षमता निर्माण

डॉ. ननिता बेरी, वैज्ञानिक- ई

3 वर्ष (2019 से 2022)

CAMPA – छत्तीसगढ़

4

मध्य प्रदेश में किसानों के आर्थिक उत्थान और आजीविका सुरक्षा के लिए बांस आधारित कृषिवानिकी प्रणाली को बढ़ावा देना

डॉ. ननिता बेरी, वैज्ञानिक- ई

4 वर्ष (2019 से  2023)      

नाबार्ड भोपाल (म.प्र.)

5

मध्यप्रदेश में लाख की खेती के माध्यम से जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना         

डॉ. ननिता बेरी, वैज्ञानिक- ई

5 वर्ष (2013- 2017) 1 साल का विस्तार  upto 2021

मध्य प्रदेश राज्य वन विभाग भोपाल (म.प्र.)

6

बांस का वृक्षारोपण प्रदर्शन

डॉ. ननिता बेरी, वैज्ञानिक- ई

3 वर्ष (2019 - 2022) 

बांस तकनीकी सहायता समूह BTSG

7

मध्य प्रदेश में लघु वनोपज के संग्रह प्राथमिक प्रसंस्करण और कटाई के बाद के प्रबंधन पर क्षमता निर्माण      

डॉ. ननिता बेरी, वैज्ञानिक- ई

3 वर्ष (2018 - 2020)

मध्य प्रदेश राज्य वन विभाग भोपाल (म.प्र.)

8

मध्य प्रदेश के किसानी क्षेत्र में विद्यमान कृषिवानिकी पद्धति के प्रभाव का आकलन

डॉ. एस.सरवनन, वैज्ञानिक-एफ

2 वर्ष (2018 से  2020)

आई.सी.एफ.आर.ई.

9

हल्दीना कार्डिफ़ोलिया (रोक्सब) रिड्सडेल का उच्च गुणवत्ता एवं उत्पादकता के लिए चयन और मूल्यांकन      

 

5 वर्ष (2019 से 2024)

आई.सी.एफ.आर.ई.

10

छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक जंगलों मे साल और बांस के विशेष संदर्भ में वन संवर्धन का प्रभाव

डॉ. एस.सरवनन, वैज्ञानिक-एफ

3 वर्ष (2019 - 2022)

CAMPA – छत्तीसगढ़

11

प्रभावी संग्रह और बीज भंडारण के लिए पांच महत्वपूर्ण उष्णकटिबंधीय प्रजातियों के बीजों की परिपक्वता और जीवन क्षमता (viabilty) पर अध्ययन: हल्दू (एडिना कार्डिफ़ोलिया), मुंडी (मित्रग्याना पार्विफ्लोरा), मोहिन (लानिया कोरोमंडलिका), सन्दन (ओनिया ओजेनीन्सिस) और धावडा (एनोगेइसिस एक्यूमिनटा)

डॉ मैत्रेयी कुंडू, वैज्ञानिक-एफ

4 वर्ष (2016 से 2020) 2021 तक 1 साल का विस्तार

आई. सी. एफ. आर. ई.

12

शीशम (Dalbergia latifolia) एवं बीजासाल की नर्सरी रोपाई की गुणवत्ता और प्रदर्शन रूपरेखा के संबंध में अध्ययन

डॉ मैत्रेयी कुंडू, वैज्ञानिक-एफ

4 वर्ष (2018 से  2022)       

मध्य प्रदेश राज्य वन विभाग भोपाल (म.प्र.)

13

 भारत के चार दुर्लभ प्रजातियों के प्राकृतिक उत्थान के लिए बीज के अंकुरण और अंकुर के अस्तित्व की पारिस्थितिकी पर अध्ययन

डॉ मैत्रेयी कुंडू, वैज्ञानिक-एफ

5 वर्ष (2017 से 2022)

आई.सी.एफ.आर.ई.

14

मध्य प्रदेश में काली मुसली की विविधताएँ और सुधार पर जांच

डॉ. हरिओम सक्सेना वैज्ञानिक -डी  

4 वर्ष (2018 से  2022)       

मध्य प्रदेश राज्य वन विभाग भोपाल (म.प्र.)

15

मरोडफ्ल्ली,(हेलीसेटरिस इसोरा) और कौंच (मुकुना प्रुरीन्स) की कटाई के समय और कटाई के बाद की तकनीक का मानकीकरण

डॉ. हरिओम सक्सेना वैज्ञानिक -डी

2 वर्ष (2018 से  2020)

मध्य प्रदेश राज्य वन विभाग भोपाल (म.प्र.)

16

मध्यप्रदेश में टर्मिनलिया चेबुला (हर्रा) और एनोगेयस लैटिफोलिया (धावड़ा) के प्रमुख स्थानों की पहचान और उसकी सक्रिय सायनिक तत्व के संदर्भ में

डॉ. हरिओम सक्सेना वैज्ञानिक -डी

         

3 वर्ष (2019 - 2022)

मध्य प्रदेश राज्य वन विभाग भोपाल (म.प्र.)

17

सी.पी.टी.का चयन छत्तीसगढ़ राज्य में गम करैया (स्टरकुलिआ  यूरेनस) के संग्रह प्रथाओं और गुणवत्ता मूल्यांकन का मानकीकरण

डॉ. हरिओम सक्सेना वैज्ञानिक -डी

3 वर्ष (2019 - 2022) 

 

CAMPA - छत्तीसगढ़

18

मध्य प्रदेश में करमल (डिलनिया पेंटाग्याना) संरक्षण के लिए सक्रिय रासायनिक अवयवों पर जांच और गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रचार के लिए

डॉ. हरिओम सक्सेना वैज्ञानिक -डी           

 

2 वर्ष (2020 से  2022)

मध्य प्रदेश राज्य वन विभाग भोपाल (म.प्र.)

19

मध्यप्रदेश में दुर्लभ प्रजाति Stereospermum suaeolens का संरक्षण

डॉ. हरिओम सक्सेना वैज्ञानिक -डी

2.5 वर्ष (2018 से  2020)

मध्य प्रदेश राज्य वन विभाग भोपाल (म.प्र.)

20

पौध प्रजातियों से अगरबत्ती के लिए चिपकने वाली सामग्री की खोज

डॉ. एस.सी. विश्वास वैज्ञानिक -डी

2 वर्ष 2019 से 2021 तक

मध्य प्रदेश राज्य वन विभाग भोपाल (म.प्र.)

 

अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाएं 

क्र.

परियोजना का नाम

मुख्य पर्यवेक्षक /पद

परियोजना अवधि

निधिदाता

1

बांस पर आधारित भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना

डॉ. ननिता बेरी, वैज्ञानिक-ई

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

2

भारत में चंदन की खेती का संरक्षण, सुधार, प्रबंधन और संवर्धन

डॉ. ननिता बेरी,  वैज्ञानिक-ई

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

3

वनों में अस्थिर चराई को कम करने के लिए चारे की उपलब्धता और गुणवत्ता में वृद्धि

डॉ. ननिता बेरी, वैज्ञानिक-ई

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

4

महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजातियों के उत्पादकता बढ़ाने के लिए वन संवर्धन और वृक्षारोपण में कार्बन पृथक्करण

डॉ. ननिता बेरी, वैज्ञानिक-ई

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

5

भारत के चुनिंदा क्षेत्रों में खमेर का प्रबंधन और संवर्धन विकास

डॉ. ननिता बेरी, वैज्ञानिक-ई

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

6

वन आनुवंशिक संसाधन के संरक्षण और विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम

डॉ. ननिता बेरी, वैज्ञानिक-ई

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

7

वन आनुवंशिक संसाधन के संरक्षण और विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम         

डॉ मैत्रेयी कुंडू, वैज्ञानिक-एफ

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

8

वन्य खाद्य प्रजातियों का संरक्षण और सतत प्रबंधन  

डॉ मैत्रेयी कुंडू, वैज्ञानिक-एफ

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

9

विविध प्रकार के वनो से चयनित वानिकी प्रजातियों के बीज परीक्षण और बीज भंडारण प्रोटोकॉल और नर्सरी तकनीक विकसित करना

डॉ मैत्रेयी कुंडू, वैज्ञानिक- एफ

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

10

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में Invasive alien species का आकलन  प्रबंधन एवं निगरानी करना

डॉ. एस.सरवनन, वैज्ञानिक-एफ

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

11

विभिन्न रोपण पर्यावरण और अंत उपयोग अनुप्रयोगों के लिए  कैस्यूरीना के क्लोन और बीज स्रोत का परीक्षण और विकास 

डॉ. एस.सरवनन, वैज्ञानिक-एफ

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

12

नीम का आनुवंशिक सुधार

डॉ. हरिओम सक्सेना वैज्ञानिक -डी

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

13

संरक्षण और मूल्य संवर्धन के माध्यम से गैर इमरती लकड़ी उत्पाद का सतत प्रबंधन

डॉ. हरिओम सक्सेना वैज्ञानिक -डी

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

14

भारत मे इमरती लकड़ी एवं चारे की मांग और आपूर्ति का आकलन

डॉ. एस.सी. विश्वास वैज्ञानिक -डी

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

15

कम ज्ञात वानिकी पोधो का औद्योगिकी उपयोग

डॉ. एस.सी. विश्वास वैज्ञानिक -डी

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

16

पोषक पोषक मूल्य के लिए करौंदा कैरिसा करन्दस  के फलो का मूलयांकन एवं  वन आश्रितों की आर्थिक वर्द्धि के लिए मूल्य वर्धित उत्पाद विकसित करना

डॉ. एस.सी. विश्वास वैज्ञानिक -डी

5 वर्ष (2019  से 25)

CAMPA, MoEF & CC, नई दिल्ली

 

संपर्क

श्रीमती नीलू सिंह

प्रभागाध्यक्ष एवं वैज्ञानिक जी

वन संवर्धन, वन प्रबंधन एवं कृषि वानिकी प्रभाग

उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर, (म. प्र.) 

दूरभाष: 0761-2840007

ई-मेलः hod_sfma_tfri@icfre.gov.in, singhn@icfre.gov.in

                                                  

संकल्पना एवं विकास: सूचना प्रौद्योगिकी प्रभाग, भा.वा.अ.शि.प. मुख्यालय